घोड़ाडोंगरी। यहां के एक्सीलेंस स्कूल में 25 अगस्त को ओलंपियाड की परीक्षा आयोजित की गई । इस परीक्षा के लिए 402 में से 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे । केंद्र अध्यक्ष एम आर निरापुरे ने बताया कि परीक्षा तीन समूह में आयोजित हुई।बीआरसी पी सी बोस ने निरीक्षण किया। परीक्षा में दूसरी से पांचवी तक के 252 बच्चे एवं छठवीं से आठवीं तक के 150 बच्चे शामिल हुए।

परीक्षा के आयोजन के लिए 9 वी से 12वीं तक के एक्सीलेंस स्कूल के छात्र-छात्राओं को छुट्टी दी गई। परीक्षा में दूसरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने ओएमआर शीट भरी । सहायक केंद्र अध्यक्ष बी एल केरकेट्टा, रेखा उइके, प्रवीण शर्मा ,नितेश राठौर ललित मालवीय दिनेश यादव गणेश धुर्वे आर आर देशमुख संदीप साहू , पुष्पा कछुवाहेने परीक्षा के संचालन में सहयोग दिया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *