सबसे आगे हिंदुस्तानी – बबला शुक्ला

Estimated read time 1 min read
  • चंद्रयान तीन की सफलता का मनाया जश्न

बैतूल। चंद्रयान तीन के लेंडर ने जैसे ही चांद के दक्षिणी धु्रव पर कदम रखा हम पूरे विश्व में सबसे पहले और सबसे आगे खड़े हो गए आज का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व करने का दिन है यह पल ऐतिहासिक है अमृत काल में संकल्प और सामर्थ्य का उत्कृष्ट उदाहरण है। आज का भारत सबसे आगे है उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने चंद्रयान 3 की सफलता पर व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया के सामने आगे बढते भारत की तस्वीर रख रहे है। चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखने वाले पहले देश बने है। हर भारतीय का मन आज गर्व से भरा है श्री शुक्ला ने इसरो के तमाम वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि अद्भुत अदम्य और साहस के साथ जो सफलता रची है वह विश्व में विज्ञान के क्षेत्र में भारत की तगड़ी दस्तक हैं। श्री मोदी जी के प्रयासो से 2047 में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा हम दुनिया में हर क्षेत्र में नंबर वन रहेगें। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन से बाइक रैली की शक्ल में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गज स्थित तांगा चौक पर पहुंचे जहां पटाखे चलाकर और मिठाइयां बताकर देश के गौरव की खुशियां मने इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनमानस भी भारत माता की जयकार लगाते रहे वही डीजे पर देशभक्ति गीतों पर भी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी थिरकते रखते नजर आए। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधाकर पंवार,जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नीतू पटेल, नितिन बारस्कर,सुनील पंवार, मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, संजू सोलंकी, भोला खंडेलवाल, भोजराज साबले, वरूण धोटे, नीतिन गौतम, नरेश जैन, धीरज हिरणी, संजय शुक्ला, बाबा खडिया, रघुनाथ लोखंडे, विजय जावलकर, अंशुल राजपुत, कुणाल शर्मा, कुशकुंज अरोरा, जुबेर पटेल, पवन शर्मा, सतीश सोनी, शशीकांत साहू, विशेष व्यास,विजय खातरकर, दीपक नानकर, डब्बू तलेडा, बंडू लिखितकर, अमित अहिरवार, सतीश अमरूते, शेखर बारस्कर सहित सैकडो की संख्या मंे भाजपा कार्यकर्ता, नागरिक गण मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours