बैतूल। रिश्वत के मामले में आरोपी बनाए गए बैतूल के सीएमएचओ सुरेश बौद्ध को सीएमएचओ के पद से हटा दिया गया है। स्वास्थ्य संचालनालय में संचालक प्रशासन ने आज उक्ताशय के आदेश जारी कर जिला अस्पताल बैतूल के सीएस अशोक बारंगा को सीएमएचओ को प्रभारी सीएमएचओ बना दिया है।

पत्र के अनुसार विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग द्वारा डॉ. सुरेश बौद्ध जाटव, शिशुरोग विशेषज्ञ, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बैतूल के विरुद्ध लोक आयुक्त कार्यालय में 11.अगस्त को पंजीबद्ध प्रकरण अपराध क्रमांक 183 / 2023 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं संशोधित अधिनियम 2018 के परिपेक्ष्य में म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र 23.।फरवरी 2012 में उल्लेखित प्रावधान के नियमानुसार प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से डॉ. सुरेश बौद्ध जाटव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बैतूल को तत्काल प्रभाव से अन्य आगामी आदेश तक प्रस्थापित कर जिला चिकित्सालय राजगढ़ में शिशुरोग विशेषज्ञ के रिक्त पद पर पदस्थ किया जाता है। भेजे गए आदेश में डॉक्टर. अशोक बारन्गा प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला बैतूल को अस्थाई रूप से अन्य आगामी आदेश तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बैतूल का प्रभार सौंपा गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बता दें कि सीएमएचओ सुरेश बौद्ध के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। 11 अगस्त को शाहपुर में पदस्थ लैब टेक्नीशियन राधा गोविंद शुक्ला एक क्लीनिक के संचालक से ₹40000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे।

आरोप है कि रिश्वत की यह रकम उन्होंने सीएमएचओ डॉक्टर सुरेश बौद्ध के कहने पर ली थी। इसी वजह से लोकायुक्त ने डॉक्टर सुरेश बौद्ध को रिश्वत के इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया था। लेकिन बीते 11 दिनों से वह अपने कार्यालय में लगातार काम कर रहे थे। इसको लेकर बैतूल में चर्चाओं का माहौल गर्म था। उन पर कोई कार्रवाई न होने से इस मामले में सरकार पर भी उंगलियां उठ रही थी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *