सारणी। श्रावण मास के पावन अवसर पर समस्त व्यापारी संघ अध्यक्षों एवं खुदरा व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण मास के सातवें सोमवार 21 अगस्त को सारणी नगरी के देवता बाबा मठारदेव के चरणों में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कावड़ यात्रा नगर के बगडोना गेट से प्रारंभ होकर बाबा मठारदेव के मंदिर में नर्मदा जल के अभिषेक के साथ संपन्न होगी। तत्पश्चात व्यापारी संघ द्वारा विशाल देवी जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाऐंगा। समिति सदस्यों ने विशाल देवी जागरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में जबलपुर की मशहूर गायिका प्रियंका भास्कर, सुन महादेवा भजन गायिका ममता सत्यार्थी एवं छिंदवाड़ा जिले की सुप्रसिद्ध गायिका शालिनी चौहान के साथ महेंद्र गौतम अपने भजनों की प्रस्तुति देने के लिए उपस्थित होंगे। साथ ही साथ आकर्षक झांकियों के साथ जागरण संपन्न होंगा। समिति के सदस्यों ने नगर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कावड़ यात्रा, देवी जागरण व विशाल भंडारे का पुण्य लाभ अर्जित करें। नगरवासियों से आग्रह किया गया कि सभी इस आयोजन में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करें।