• 52 वर्षों से आयोजित हो  रहा है कथा का आयोजन

सारनी। छोटा महादेव भोपाली में 20 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा आयोजन समिति के पदाधिकारी ने बताया कि नव दिवसीय इस माह यज्ञ में कथा का वचन उज्जैन के पंडित गुरु शर्मा के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजक समिति के राकेश वर्मा ने बताया की जय भोले सेवा समिति के तत्वाधान में मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन आयोजित होगा और यह पिछले 52 वर्षों से नियमित और लगातार होता चला आ रहा है। सावन माह का समापन 28 अगस्त को होगा और 28 अगस्त को ही हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को कलश यात्रा का आयोजन शिव धाम भोपाली में निकाली जाएगी। सोमवार को पार्थिव शिवलिंग पूजन होना सुनिश्चित किया गया है।आयोजक समिति के पदाधिकारी ने बताया कि मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रतिदिन 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथ का श्रवण कराई जाएगी विशाल भंडारे का आयोजन 28 अगस्त  सोमवार को श्रीधाम भोपाली में किया जाएगा जय भोले सेवा समिति के सदस्यों ने अधिक अधिक संख्या में नव दिवसीय मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ में पहुंचने की अपील की है ताकि यह कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *