• पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा मुख्य समारोह

बैतूल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होगा। समारोह में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि अमनबीर सिंह बैंस ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर सलामी एवं राष्ट्रगान होगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इसके उपरांत स्वतंत्रता दिवस परेड एवं मार्च पास्ट का आयोजन होगा। इसके पश्चात् स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कारों एवं प्रशस्ति-पत्रों का वितरण होगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *