सारनी। कोविड-19 रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है लॉकडाउन के कारण मजदूर, गरीब, वंचित वर्ग तक भोजन पहुंचाने के लिए शोभापुर कॉलोनी के विभिन्न सामाजिक संगठन कालीमाई व्यापारी संघ, विवेक वाणी संघ, मां काली महाआरती समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने मिलकर मां काली दीनदयाल सेवा समिति बनाकर रसोई का शुभारंभ किया।शुभारंभ के अवसर पर नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूरथापा, रंजीत सिंह, सुधा चन्द्रा,जगदीश पवार, अशोक बारंगे, अजय साकरे, जगन्नाथ डेहरिया, रमेश हारोडे, जोगेंद्र सुर्यवंशी, सतीश चौरे, मिश्री लाल सोनी उपस्थिति थे।
   
जिसमें समाज के हर वर्ग को चिन्हित कर भोजन पहुंचाया जा रहा है जिसे शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है गरीब वंचित वर्ग की चिंता करते हुए यह समिति बनाई गई है। आज मां काली दीनदयाल सेवा समिति द्वारा 300 पूरी सब्जी के पैकेट बनाकर शोभापुर कॉलोनी के 5 वार्डों में वितरित किए गए हैं जरूरतमंदों को चिन्हित करके भोजन पैकेटों की संख्या आगे बढाई जाएगी।
   
जानकारी देते हुए समिति के सदस्यों देवेंद्र कुमार सोनी, प्रकाश शिवहरे, जोगेंद्र सुर्यवंशी, रमेश हारोडे, समीर मसीद ने बताया की सामाजिक प्रयास एवं जनभागीदारी से समिति बनाई गई है एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को यह समिति को सहयोग मिल रहा है, साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग इस समिति के संचालन में आगे आकर सहयोग दे रहे हैं। वर्तमान में जनभागीदारी से संचालन किया जा रहा है कई दानदाता अपनी शक्ति अनुरूप समिति को अन्य धन एवं आवश्यक सामग्री दान कर रहे हैं। सभी कार्यो के लिए अलग-अलग वालंटियर चिन्हित किए गए हैं जो धान संग्रहण, अन्य संग्रहण से लेकर रसोई और भोजन वितरण एवं सर्वे के लिए अलग-अलग अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

समिति से जुड़े रविद्र पांसे एवं वीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभागों के दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन कर समिति अपना काम कर रही है। सभी कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग का पुरा ध्यान रखा जा रहा है साथ ही उन्हों बताया की पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शी तरीके से समिति अपना कार्य करेगी एवं समाज के बुद्धिजीवी एवं सक्षम वर्ग तक पहुंचकर अन्य धन संग्रहण कर के जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम करेगी। भोजन बनाने की जिम्मेदारी समीर, सतीश चौरे, प्रदीप राठौर एवं अन्य साथियों को दिए गए है और अन्य कार्यो मे मिश्रीलाल सोनी, उदयराम चौधरी, संजीवन शाह, पप्पू उज्जैनवार, जयन्त श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास, फूलचंद पवार, मन्नू बारपेटे, बंटी चौधरी, मुन्ना पाटिल, सुभाष डोंगरे और अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *