घोड़ाडोंगरी। भारतीय रेल विभाग अमृत भारत स्टेशन फाउन्डेशन ” योजना के तहत, रेल विभाग के द्वारा सी.एम राइस विद्यालय पोड़ाडोंगरी में  बुधवार 2:30 से 5:00 बजे तक निबंध, चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निबंध लेखन के विषय अमृत भारत रेलवे योजना, भारतीय रेलवे सुधार  तथा भारतीय रेलवे स्टेशन में बदलाव, मेरी पसंदीदा रेल, भारतीय रेलवे का महत्व आदि विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन शा. मॉडल स्कूल तथा सी.एम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6वी से 12 वी तक की कक्षा के छात्र एवं छात्राओं द्वारा लगभग 150 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागियों को 6/08/23 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीन स्टेशनों के आनलाइन लाइव शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य, प्रतिभागियों के पालकों तथा रेलवे विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में पुरस्कार बितरण एवं सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में स्कूल प्राचार्य श्री विवेक तिवारी एवं रेलवे विभाग से आये कार्यालय अधीक्षक श्री सुनिल महाने एवं श्री गणेश कुमार, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *