कांग्रेस नेता यशवंत मुन्ना मानकर सहित 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी के समक्ष बुधवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कुनबी समाज के बैतूल जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता श्री यशवंत मुन्ना मानकर के साथ 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने श्री मानकर और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री हेमंत खण्डेलवाल, संभाग प्रभारी श्री पंकज जोशी, जिलाध्यक्ष श्री बबला शुक्ला, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया मंचासीन थी।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है। यहां परिवारभाव से हम मिलकर काम करते हैं। आप सभी भाजपा में शामिल हुए है। विश्वास दिलाता हूं कि आपको यहां एक परिवार की तरह स्नेह का वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान लगातार बढ रहा है।

देश में मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के मिशन में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव का महासमर शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर अन्य दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। सक्षम नेतृत्व, सफल नीतियों और आप सभी के सहयोग से निश्चित तौर पर पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए श्री यशंवत मुन्ना मानकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की कार्यशैली और पार्टी की विचारधारा ने मुझे प्रभावित किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहे विकास कार्यो और गरीब कल्याण के लिए चलाए जा रहे अभियान से मेरे मन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। भाजपा राष्ट्र सेवा के पुनीत कार्य में लगी है, इसमें योगदान देने हेतु मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।

कांग्रेस नेता श्री यशवंत मुन्ना मानकर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनपद सदस्य डॉ. मुकुंद राव घोटे, कांग्रेस नेता श्री कृष्णा परमार, सरपंच श्री बबलू नगले, श्री नागेराव घोटे, श्रीमती रेखा गोलू आहाके, श्री जगदीश चढोकार, श्री सहदेव वटके, श्री हंसराज मर्सकोले, श्री अनंत जवलकर, श्री विजय धुर्वे, श्री अंतुलाल उइके सहित 25 गांवों के प्रमुख कार्यकर्ता और जनजाति बाहुल्य 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours