चिचॊली। स्वर्गीय विजय मुन्ना आर्य सेठ एवं पिंटि आर्य की स्मृति में मनोज आर्य सेवादल प्रदेश सचिव के द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर सावन सोमवार के पावन पर्व पर तपश्री वार्ड भीमपुर रोड़ में मंदिर निर्माण के लिए 15×55 = 825 फुट जमीन का भुमि पूजन भांजा प्रथम आवलेकर द्वारा किया गया। भुमि पूजन में मनोज आर्य के साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती काकोडिया, नरेन्द्र आर्य, नेकराम यादव यादव , सुदेश माचीवार, रितेश आर्य, राज वाडिवा अंकित आर्य, अमित माचीवार, मनीष आर्य, स्वरूपचंद आर्य, सागर आर्य, मुकेश सोनी, महेश नागले, देव मालवी, हरिष उईके एवं वार्ड के सैकड़ों लोग उपस्थित थे भुमि पूजन पर सभी वार्ड के लोगों द्वारा मनोज आर्य का स्वागत किया एवं आभार माना।
हरियाली अमावस्या पर पिता व भाई की स्मृति में मंदिर निर्माण हेतू किया भुमि पूजन
+ There are no comments
Add yours