- घोड़ाडोंगरी निवासी सिपाही ने लोगों से अपील की है कि जो भी उसके संपर्क में आए हैं, वो अपनी जांच करा लें
- भोपाल में साइबर सेल में पदस्थ है सिपाही गोविंद पवार, 3 महीने पहले अपने घर घोडाडोंगरी गया था
भोपाल/बैतूल. रेलवे कॉलोनी घोडाडोंगरी निवासी एक सिपाही की गुरुवार को करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जवान ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी लोगों को अपने व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए दी। सिपाही ने लोगों से अपील की है कि, जो भी उसके संपर्क में आए हो वह भी अपनी कोरोना की जांच करा लें। सिपाही गोविंद पवार वर्तमान में भोपाल साइबर सेल में पदस्थ है। उसके परिजनों ने बताया कि सिपाही फरवरी में घोडाडोंगरी आया था। इसके बाद से वह भोपाल में ही है और घर नहीं आ पाया है। भोपाल में जिस कॉलोनी में रहता है, वहां कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
गुरुवार को सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कराया गया है। सिपाही ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तुरंत ही अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी लिखी और साथ ही लोगों से अपील की कि जो भी उनके संपर्क में आया है। वह भी अपनी कोरोना की जांच करवा लें।
+ There are no comments
Add yours