चिचोली। जनपद पंचायत चिचोली की अध्यक्ष सरस्वती प्रह्लाद काकोडिया द्वारा अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज ग्राम पंचायत पाटाखेडा ग्राम पंचायत चुनाव गोसाई ग्राम पंचायत चूना हजूरी ग्राम पंचायत गोधना का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत गोधना में पंचायत भवन में ताला लगा पाया गया ग्राम पंचायत पाटन खेड़ा में सरपंच द्वारा अध्यक्ष और उनके साथियों का स्वागत किया एवं पूरी पंचायत का भ्रमण कराया गया चूना हजूरी और चुना गोसाई में भी सरपंच और जनप्रतिनिधियों द्वारा अध्यक्ष और उनके साथियों का स्वागत किया गया और पूरे पंचायत प्रगतिशील कार्यों का निरीक्षण करवाया गया इस अवसर पर अध्यक्ष के साथ जनपद सदस्य प्रमिला उइके उनके साथ में निरंतर निरीक्षण कार्यक्रम में रही अध्यक्ष द्वारा जो कामों में कमियां थी उन्हें अतिशीघ्र पूर्ण करने के आदेश जारी किए।