राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को दिया गया स्वास्थ्य लाभ

Estimated read time 0 min read

चिचोली। सीएमएचओ डॉ.सुरेश बौद्घ के निर्देशन सीबीएमओ डॉ राजेश अतुलकर के मार्गदर्शन में एमटीएस चिचोली पंकज डोंगरे द्वारा ग्राम चुडिया में एएनएम कपुरा इवने ,ग्राम आंगनवाड़ी की सहयोगात्मक उपस्थिति में राष्ट्रीय   मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया ।डोंगरे द्वारा बताया की ये दिवस कस्तूरबा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है जिसमें गर्भवती महिलाओं को आदर सम्मान के साथ मुक्त जांच मुक्त उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य जागरूकता संचरित की जाती है ताकि सामान्य गर्भवती अतिजोखिम गर्भवती की श्रेणी में न जाये और स्वयं स्वस्थ रहकर स्वस्थ शिशु को जन्म दे सके ।आज ज्योतिबा फुले जयंती भी है जिसे शासन स्तर से मनाए जाने के दिशानिर्देश जारी हुए है एवम कस्तूरबा गांधी जयंती है जिसके कारण मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है अतः श्री डोंगरे स्वास्थ्य टीम और गर्भवती महिलाओ द्वारा इस दोनों महान विभूतियों के छायाचित्र के समक्ष मोमबत्तियां प्रज्वलित कर पूजन कर उपस्थित गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण और गर्भावस्ता के दौरान की जाने वाली देखभाल और ली जाने वाली पोषण डाइट की जानकारी दी गई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours