- रामजन्मोत्सव पर भगवामय हुआ नगर
चिचोली। वैश्विक महामारी”कोरोना”के दो वर्षीय संकट काल और लाक डाऊन से आमजनों को पूरी तरह से निजात मिलने के बाद पहली बार बेफिक्र होकर मनाये गयें सनातनी धर्मावलंबियों की आस्था से जुड़े रामनवमी के प्रमुख त्यौहार पर इस बार संपूर्ण क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला,अवसर पर मानस प्रेमियों ने पूरे चिचोली नगर को भगवा ध्वज व तोरण द्वारों से सजाकर शहर को भगवामय बना दिया था।
भव्य शोभायात्रा में रामभक्तों का उमड़ा जन सैलाब,ढोल बाजों पर बजी रामधुन पर जमकर नाचे आम और खाश
श्रीरामनवमी के अवसर पर गुरूवार 30 मार्च की शाम नगर चिचोली के भगतसिंह वार्ड नंबर 2 बाजार चौक में स्थित निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचन्द्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमंत जी के बाल्यरूप की वेशभूषा में नन्हें बच्चों को सजाकर सुसज्जित बग्गी में उन्हें बिठाकर सुंदर झांकी बनाई गई थी,जिसकी भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग शनिचरपुरा,दुर्गादास भोला चौक,बस स्टैंड,जय स्तंभ चौक होकर निकाली गई जो उसी मार्ग से वापस होकर बाजार चौक के बीजासनी मंदिर परिसर स्थित साई मंदिर पहुंची थी यहाँ पर शोभायात्रा में शामिल सभी धर्मावलंबियों को चन्द्रकांत सोनी एवं शैलू आर्य व उनके सहयोगियों के मार्गदर्शन में विशेष प्रकार से बनाई गई हलवे की प्रसादी का वितरण किया गया।अवसर पर शोभायात्रा में शामिल सभी युवाओं के साथ नगर के आमजनों व खाशजनो ने ढोल बाजों पर बजाई जा रही रामधुन पर जमकर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया,इस दौरान युवाओं का उत्साह देखते हीं बनता था।जय स्तंभ चौक पर शोभायात्रा के पहुंचने पर अभिषेक मोनू आवलेकर एवं उनके अनुज भाजयुमो जिलामंत्री अमन आवलेकर ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रामलीला मंडल के संचालक व नवयुवक मानस मंडल के अध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह का जन्म दिन उनकी मौजुदगी में केक काटकर मनाया,अवसर पर बढ़ी संख्या में यहाँ आमजनों की उपस्थिति रहीं थी।
शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत,भक्तों को पिलाई दंही लस्सी
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामजी परिवार की नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का बाजार चौक,स्टैट बैंक परिसर,शनिचरपुरा चौक,दुर्गादास भोला चौक,बस स्टैंड,तिलक वार्ड एवं जय स्तंभ चौक पर नगर के सभी सामाजिक,व्यापारिक एवं राजनैतिक संगठनों ने शोभायात्रा में शामिल सभी रामभक्तों का तिलक कर,शीतल पेय व दंही की लस्सी पिलाकर उन पर फूल बरसाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया था।
टीआई के नेतृत्व में पुलिसबल रहा चौकस,आयोजन समिति ने माना आभार
रामनवमी के पर्व पर नगर चिचोली में निकाली गई ऐतिहासिक शोभायात्रा के दौरानम टीआई तरन्नुम खान के मार्गदर्शन में चिचोली थाना पुलिस पूरी तरह से सतर्क और चौकस रहीं थी जिससे आयोजन में किसी भी प्रकार का कोई खलल उत्पन्न नहीं हुआ और यह धार्मिक आयोजन पूरी तरह से शांति पूर्वक संपन्न हो गया।रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने में सहयोगी बने नगर के सभी युवाओं एवं धार्मिक,सामाजिक,राजनैतिक,व्यापारिक संगठनों के साथ हीं पुलिस प्रशासन का राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा आयोजन से जुड़े नवयुवक मानस मंडल अध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह व श्रीराम मंदिर अध्यक्ष नीतेश आवलेकर ने आभार व्यक्त करते हुए सभी का कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
+ There are no comments
Add yours