


सारणी. सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी में 660 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल इकाई लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, एनटीपीसी को इस इकाई की कंसल्टेंसी का आदेश प्रसारित कर दिया गया है उक्त आदेश के तहत दिनांक 29 मार्च 2023 को एनटीपीसी का चार सदस्यीय दल एवं एमपीपीजीसीएल मुख्यालय जबलपुर से परियोजना, अभियांत्रिकी एवं सिविल विभाग के अधिकारियों द्वारा सारणी विद्युत ग्रह का स्थल निरीक्षण किया गया तथा 660 मेगावाट की इकाई की स्थापना के विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में चर्चा की गई ! दल में एनटीपीसी की टीम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री जयप्रकाश अंबाला तथा एमपीपीजीसीएल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (पीआरजी ) श्री विवेक नारद, मुख्य अभियंता सिविल श्री पीसी निमारे तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, दल द्वारा सर्वप्रथम इनटेक पंप हाउस, मेन प्लांट, स्विचयार्ड, कूलिंग टावर, ऐश डैम तथा कोल हैंडलिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया!
दिनांक 30 मार्च 2023 को विद्युत गृह क्रमांक 4 के सभागृह में सभी सदस्यों द्वारा विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, एनटीपीसी द्वारा नई इकाई की स्थापना से संबंधित चाही गई आवश्यक जानकारी, डाटा आदि एमपीपीजीसीएल द्वारा प्रदान किए गए, जिनके आधार पर एनटीपीसी द्वारा प्लांट का जनरल लेआउट प्लान बनाया जाएगा ! एनटीपीसी और एमपीपीजीसीएल के द्वारा 660 मेगा वाट सुपरक्रिटिकल यूनिट के स्थापना संबंधित विभिन्न पहलुओं तथा गतिविधियों आदि पर तकनीकी चर्चा की गई!
चर्चा के दौरान एमपीपीजीसीएल द्वारा एनआईटी एवं डीपीआर बहुत जल्द तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कि जून 2023 तक परियोजना की निविदा जारी की जा सके तथा सितंबर 2027 तक इकाई से विद्युत उत्पादन प्रारंभ किया जा सके ! 660 मेगावॉट इकाई के आने से 15.84 मिलियन यूनिट प्रतिदिन का उत्पादन होगा, जो कि प्रदेश की उत्तरोत्तर प्रगति में सहायक होगा !
नई परियोजना को लेकर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनमानस में खुशी की लहर है!