• होंगे रात्रिकालीन मैच,पहला 71 हजार और दुसरा 35 हजार का पुरूस्कार

चिचोली। तहसील मुख्यालय पर नगर चिचोली के श्रीतपश्री स्टेडियम में आगामी दिनों में होने वाली भव्य इनामी टेनिस बाल क्रिकेट की प्रतियोगिता आयोजन की तैयारियां इन दिनों आयोजकों द्वारा नगर के स्टेडियम में की जा रहीं हैं,ग्राउंड की साफ सफाई,समतलीकरण से लेकर हाई मास्क व्यवस्थित करने का काम दिन रात उत्साही युवाओं द्वारा किया जा रहा हैं ताकि मैदान सुव्यवस्थित हो जाये जिसमें प्रतियोगिता आयोजन में कोई दिक्कत ना हो।

स्वर्गीय जीवन पानकर की स्मृति में होगी प्रतियोगिता,विजेता टीम को मिलेंगे लाखों के इनाम

संपूर्ण क्षेत्र में सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने वाले चिचोली नगर के भगतसिंह वार्ड नंबर 2,के पूर्व पार्षद रहें स्वर्गीय जीवन पानकर की स्मृति एवं आजाद क्लब चिचोली के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च से नगर के श्रीतपश्री स्टेडियम में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट की प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रूपये नगद एवं शील्ड तथा उप विजेता टीम को 35 हजार रूपये नगद के साथ एक शील्ड आयोजको द्वारा दी जाऐगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *