सारनी। जिले में जिला कलेक्टर के माध्यम से कई चीज़ों को लेकर छूट दी गयी हैं, जिसके सम्बन्ध में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्णा मोदी ने छोटे व्यापारियों एवं गरीब नागरिको के लिए बिजली उपकरण की दुकानें खुलनी चाहिए। जिसके लिए स्वतंत्रता सेनानी श्री मोदी ने जिला कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि सम्पूर्ण जिला, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग का जिला है तथा 80 प्रतिशत नागरिकों का सामर्थ्य नही है कि थोक अनाज, किराना, बिजली का सामान या बिजली रिपेयर, मोबाईल रिपेयर करा सके। क्योंकि वे रोजाना कमाना और रोजाना घरेलू सामान खरीदते है। जिसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मोदी ने जिला कलेक्टर से मांग करी की रोजाना उक्त वर्ग के लोगों को उनके जीवन यापन का सामान आसानी से उपलब्ध हो सके इसलिए फुटकर किराना दूकान, कपड़े की दूकान, मोबाईल रिपेरिंग की दूकान खोलने का आदेश करने की मांग की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *