• होली एवं शबे बरात त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
  • प्राकृतिक रंगों से खेले होली

सारनी। होली एवं शबे बारात त्यौहार को लेकर थाना परिसर सारणी में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर अशोक डेहरिया तहसीलदार घोड़ाडोंगरी, टीआई रत्नाकर हिंगवे,नपा सब इंजीनियर रविंद्र वराठे,विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह,अंजुमन कमेटी जामा मस्जिद सारणी सचिव अब्दुल रहमान खान,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तिरुपति एरलू, मोहम्मद इलियास,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान जावरे,सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष अरविंद सोनी, काली माई व्यापारी संघ अध्यक्ष हारोड़े,वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ डेहरिया,पार्षद श्रीमती सोनेकर आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे। टीआई रत्नाकर हिंगवे ने कहा कि होली एवं शबे बरात का त्योहार भाईचारा एवं उत्साह के साथ मनाएं। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार प्राकृतिक रंगों के साथ मनाएं। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल के जवानों को तैनात किया जाएगा।तहसीलदार अशोक डेरिया ने कहा कि दोनों त्योहारों को सदभाव एवं परंपरागत तरीके से मनाएं। होली के रंगों में जलन सील एवं घातक रंगों का उपयोग किसी को भी ना करने दें। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने सुझाव दिए उन सुझावों सजगता के साथ कारवाही की जाएगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *