बैतूल। शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक सहित तीन पार्षद और कई अन्य कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में विक्की नायक ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने पर चुनाव के बाद निष्कासित कर दिया गया था लेकिन फिर पार्टी ने उन्हें अपना लिया है।

आज नगर परिषद अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता अरुण तिवारी और तीन अन्य भी भाजपा में शामिल हुए। शुक्रवार शाम को भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी पंकज जोशी ,सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की उपस्थिति में शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, पार्षद कुसूम पिन्टू परसाई, सुशीला मोनू पंद्राम, कमलेश प्रजापति भाजपा में शामिल हो गए।

इसके साथ ही शाहपुर के कांग्रेस नेता अरुण तिवारी और आशीष राठौर, विशाल देशमुख, सुशील घिडोडे भी भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, शाहपुर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे, भौरा मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

बता दें कि परिषद के चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर विक्की नायक बागी हो गए थे। उन्होंने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा और जीतकर अध्यक्ष भी बन गए थे। इनमें कुसुम परसाई और सुशीला कांग्रेस से जुड़ी थी। जबकि कमलेश भाजपा में ही थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *