बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल सारनी की बैठक संपन्न

Estimated read time 1 min read
  • हर बूथ विजय भाजपा का लक्ष्य:-सुधाकर पवार

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में गुरुवार शाम को मंडल की वृहद बैठक मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में जिला महामंत्री व मंडल के प्रभारी सुधाकर पवार,जिला महामंत्री कमलेश सिंह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चन्द्रा नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार बड़ोरा मंडल अध्यक्ष सुनील पवार के आतिथ्य में संपन्न हुई। सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया तत्पश्चात नागेन्द्र निगम द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया व पूर्व में हुवे संघठन के कार्यक्रमों की जानकारी दी तत्पश्चात जिले के महामंत्री कमलेश सिंह द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान हेतु कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहाँ की बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए एक शक्ति केंद्रों पर एक अल्पकालीन विस्तारक आने वाले दिनों में शक्ति केंद्रों का प्रवास करेंगे वहीं नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दर्शन को आत्मसात करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ नगर पालिका परिषद सारनी भी कार्य कर रही है हर गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके उसको सुनिश्चित करने का कार्य नगरपालिका सारनी कर रही है मंडल के प्रभारी व जिले के महामंत्री सुधाकर पवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर बूथ विजय भाजपा का लक्ष्य है बूथ सशक्तिकरण अभियान का लक्ष हर बूथ विजय है बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करने के लिए हमें बूथ सशक्तिकरण अभियान सफल बनाना है
बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल कराने के लिए शक्ति केंद्रो पर बैठको कर हमें बूथ विजय की रचना तैयार करना है इसकें अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम ,आजीवन सहयोग निधि अभियान,पंच परमेश्वर,त्रिदेव , बूथ समिति, पन्ना समिति व पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिये पश्चात मंडल सारनी के कार्यकर्ताओं द्वारा आर्थिक सुचिता और स्वालंबन के लिए प्रतिवर्ष दी जाने वाली आजीवन सहयोग निधि की रसीद आगंतुक अतिथियों से प्राप्त की मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे व आभार नपा अध्यक्ष जगदीश पवार द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल पदाधिकारी,मोर्चा के पदाधिकारी,नगर केंद्र के प्रभारी-संयोजक व पार्टी के वरिष्ठ नेता गण जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours