• तीन करोड़ 56 लाख की लागत से बने भवन का किया लोकार्पण
  • विकास यात्रा वार्ड क्रमांक 36 पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया

सारनी। घोड़ाडोगरी का गौरवशाली इतिहास रहा है और इस ब्लॉक के आदिवासी भारत की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं ऐसी स्थिति को देखते हुए महेंद्र बाड़ी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णु सिंह उईके के नाम पर महाविद्यालय का नामकरण किया जाएगा हालांकि इसके पूर्व भी महाविद्यालय का नाम वीर विष्णु सिंह गौड़ रखे जाने को लेकर कई बार पत्राचार एवं आवाज उठाने का कार्य किया गया लेकिन नहीं हो पाया लेकिन इस बार शासकीय महाविद्यालय बगडोना का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर होगा यह उद्गार आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने व्यक्त करते हुए कहा उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में  सरकार ने कई क्रांतिकारी कदम हैं। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर सभी छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाये। कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला बावला ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति एवं छात्र शक्ति यअपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करे। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत पूरी दुनिया का सिरमौर बनेगा। शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय में आयोजित विकास यात्रा एवं जनभागीदारी समिति के सदस्यों के स्वागत समारोह लोकार्पण कार्यक्रम छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि कॉलेज में स्व वित्तीय पाठ्यक्रम के तहत बीसीए,बीबीए और टूरिज्म जैसे रोजगारमूलक पाठ्यक्रम प्रारंभ हो।इस अवसर पर विधायक डॉ योगेश पण्डागरे जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कमलेश सिंह,नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ,उपाध्यक्ष जगदीश पवार सभापति दशरथ सिंह जाट सहित जनभागीदारी समिति के समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के नामकरण का प्रस्ताव पहली बैठक में ही पारित कर शासन को भेजा जाएगा। अधोसंरचना विकास के साथ साथ महाविद्यालय में अध्ययन अध्यापन का भी वातावरण निर्मित हो छात्र ,अध्यापक एवं सदस्य सब मिलकर प्रयास करें।इस अवसर पर समिति के सदस्य रणजीत सिंह,मनोज ठाकुर,सतीश बौरासी, शिबू सिंह,राकेश सोनी,एम एल अड़भूते,भूपेंद्र मालवीय,अमित गुप्ता अंजनी सिंह,मोहन मोरे,नागेंद्र निगम,आकाश सिन्हा, सुभाष चौकीकर, दीपिका चौरे,परसु मर्सकोले,दीपक सिनॉटिया सहित सभी सदस्य मौजूद थे। प्राचार्य डॉ प्रमिला बाधवा ने सभी अतिथियों एवं जभास समिति के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व सभी अतिथियों ने गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

नवीन भवन एवं पेविंग ब्लॉक का हुआ लोकार्पण

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे,जिला योजना समिति सदस्य बबला शुक्ला,नपा अध्यक्ष किशोर वरदे,जभा समिति अध्यक्ष कमलेश सिंह,उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं पार्षद दशरथ सिंह जाट ने पुस्कालय के समक्ष निर्मित 6 लाख के पेविंग ब्लॉक का लोकार्पण एवं 3 करोड़ 56 लाख की लागत से निर्मित कालेज के नवीन भवन का अवलोकन किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *