• भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष अशोक मलैया के नेतृत्व में दर्जनों  किसानों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

रानीपुर। रवि का सीजन प्रारंभ होते ही रानीपुर थाना क्षेत्र में मोटर चोरी होने का सिलसिला बढ़ गया इसी के तहत मेहकार निवासी राजेश पिता रामनाथ  नर्रे की मोटर पंप खेत खेत से 7 फरवरी रात्रि को चोरी हो गई थी चोरी होने के पश्चात राजेश नरे को कुछ लोगों पर शक था इसके लिए उन्होंने मुखबिर लगाए हुए थे तभी महकार निवासी देवानंद विश्वकर्मा रतनपुर निवासी दीपांशु पिता प्रेमलाल 14 साल मर्सकोले एवं माथनी निवासी आशीष पिता संतोष उईके 17साल को राजेश नरे की चोरी की गई हुई मोटर बेचने के लिए पहुंचे थे।  देव आनंद विश्वकर्मा ने राजेश को मोबाइल पर सूचना देकर बुलवाया और राजेश अपने मोटर की पहचान की इसके पश्चात उन्होंने दोनों आरोपी को रानीपुर डायल हंड्रेड की मदद से पहुंचा दिया मोटर चोरी पकड़ आने की सूचना थाना क्षेत्र के अन्य गांव के किसान रानीपुर थाना पहुंचे और भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मोनिका भगवानदास सिनोटिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी अपाला सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि मोटर चोरी होने के बाद राजेश नरे द्वारा रानीपुर थाने में चोरी की घटना की शिकायत भी पूर्व में दर्ज कराई गई थी ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने क्षेत्र में बिकने वाली अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अंकुश लगाने की मांग की है और रानीपुर थाना क्षेत्र में गश्त प्रारंभ करने की मांग भी किसानों द्वारा की गई है ईनका कहना अभी ग्रामीणों द्वारा नाबालिक चोरों को पकड़ कर रानीपुर थाने सोपा है अभी उनसे पूछताछ की जा रही है इसमें एक बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है।
थाना प्रभारी अपाला सिंह टी आई रानीपुर

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *