चिचोली। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के. सी. पवार व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बी, ऍम खान की अनुसंशा पर मनोज सातनकर को जिला बैतूल के चिचोली ब्लाक से ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति पत्र संतोष कहार प्रदेश महासचिव आजाद स्कूल अतिथि संघ मध्यप्रदेश द्वारा जारी कर डाक द्वारा भिजवा दिया जाएगा। मनोज सातनकर को ब्लाक अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी इष्ठ मित्रों एवं अतिथि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बधाई प्रेषित की है।