आदिवासी बाहुंल्य क्षेत्र में लागू पेसा एक्ट नियम

Estimated read time 1 min read

चिचोली। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में लागू पैसा एक्ट नियम के सार्थक परिणाम आने शुरू हो गए हैं इस नियम के तहत अब आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण सुरक्षा समिति का गठन कर छोटे-मोटे आपसी  विवाद को  मौके पर निराकरण तो कर ही रहे हैं इसके अलावा  अब ग्रामीण शराब के नशे के दुष्परिणाम को देखते हुए क्षेत्रों में शराबबंदी को लेकर लामबंद होना शुरू हो गए हैं। ऐसे ही एक मामले में चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिटिया के ग्रामीणों ने गांव में सामूहिक रूप से गांव में शराबबंदी का निर्णय लिया है जिसको लेकर सामूहिक रूप से एक आवेदन चिचोली थाना पहुंचकर थाना प्रभारी प्रभारी के नाम से दिया गया है।
भूरा सिगं उईके ने बताया कि ग्राम समिति के माध्यम से गांव को नशा मुक्त करने का जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान शैलेश धुर्वे, छोटेलाल, मनसू धुर्वे, रघुनाथ धुर्वे, विमला उईके, ममता उईके, दुलीचंद काकोड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours