सारणी। जल जीवन मिशन परियोजना का सफल संचालन जिला बैतूल के 10 विकासखण्ड में ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा किया जा रहा हैं। पीएचईडी बैतूल के मुख्य कार्यपालन यंत्री श्री राजीव रंजन ठाकुर के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आज दिनांक 05/02/2023 ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी में किया गया। जिसमे 10 विकासखण्ड के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल जी द्वारा आज की बैठक में मुख्य चर्चा 6 फरवरी से 27 फरवरी तक होने वाली विकास यात्रा की सुचारू प्लानिंग (planing) पर करी गई। जिसमे 5 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में विकास यात्रा के अंतर्गत होने वाली गतिविधियां जैसे कलश यात्रा, स्कूल निबंध प्रतियोगिता,रैली, नुक्कड़ नाटक, फॉक सांग, एवं एफटीके ट्रैनिंग की जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत स्थापित नल जल योजना से जलकर वसूली करवाना अंशदान राशि पर विशेष रूप से फोकस करने हेतु निर्देशित किया गया गत माह से लगभग 8 लाख 42 हजार रुपए अंशदान 300 ग्रामों से संग्रहित किया गया श्रीमति भारती अग्रवाल जी द्वारा कार्यकर्ताओं के कार्यों में जो सुधार की आवश्यकता है वह जानकारी दी गई। श्रीमान लीलाधर गढे़कर जी द्वारा समस्त परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *