पूजन के बाद ध्वज अवरोहण के साथ मेले का समापन

Estimated read time 0 min read
  • आनंदम उत्सव में हुआ आदिवासी लोकनृत्य, मेला आयोजन में सहयोगियों का किया सम्मान

सारनी। श्री मठारदेव बाबा के दस दिवसीय मेले का रविवार 22 जनवरी 2023 को शाम 5 बजे औपचारिक तौर पर समापन हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम की उपस्थिति में ध्वज पूजन कर आरती के बाद अवरोहण किया गया। इसके साथ ही मेले के समापन की घोषणा की गई। बाबा का मेला मकर संक्रांति पर्व पर गत 12 जनवरी से शुरू हुआ था।

कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर पालिका परिषद ने हर संभव व्यवस्थाएं करने की पूरी कोशिश की। आने वाले वर्षों में इन्हे बेहतर किया जाएगा। श्री बरदे ने कहा कि नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने भी इसे सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया। परिषद के प्रयासों से इस वर्ष बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने पुलिस, वन विभाग, एनसीसी, कोटवार, स्वाथ्य विभाग समेत अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मेले में आए व्यापारियों का भी सम्मान नपा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री सुधाकर पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सभापति भीम बहादुर थापा, पार्षद योगेश बरडे, प्रवीण सोनी, मनोज ठाकुर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सुधा चंद्रा, प्रवीण सूर्यवंशी, एसडीओपी रोशन कुमार जैन, टीआई रत्नाकर हिंगवे समेत पार्षदगण, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ध्वज को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा शिखर मंदिर में पूजन कर स्थापित किया गया। इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, आनंदम उत्सव प्रभारी विनायक बागड़े, दिलीप भालेराव, सुखदेव बोरहपी, श्रीपत काटोलकर, बीएल मरकाम, रामस्वरूप सतवंशी, जीवन बोहित, रंजीत डोंगरे, निराकार सागर समेत अन्य लोग उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन सीएमओ एवं मेला अधिकारी सीके मेश्राम ने किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours