• भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली बडोरा-कोठी बाजार मंडल की बैठक

बैतूल। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की वजह से आम जनता का मूड भाजपा के साथ है। हमें जन जन तक सिर्फ संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता है जनता दोनों हाथों से आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी है। हमारे मंडल पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यों का विभाजन कर लें। बूथ को केंद्र मानकर कार्य करें और हर बूथ पर 10ः वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी बैतूल के कोठी बाजार मंडल और बडोरा मंडल के कार्यकर्ताओं से यह आह्वान भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने शनिवार की दोपहर आयोजित बैठक में किया। उक्त दोनों मंडल की संयुक्त बैठक भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में आयोजित की गई थी। बूथ सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश और जिले से निरंतर ही बूथ स्तर के संगठनात्मक कार्यक्रम तय किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भी हम बूथ पर सदैव संपर्क बनाए रखेंगे तो हम आसानी से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष वंसत बाबा माकोडे, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, इंद्रपाल पुण्डे, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल, मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवी, महेश्वर सिंह चंदेल,सीताराम चढोकार,जनपद अध्यक्ष ईमला जावलकर, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, वरिष्ठ नेता केशरी लिल्लौरे, भोला खंडेलवाल, सुधा चंद्रा, कैलाश धोटे सहित मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चाे के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *