• जनशिक्षा केंद्र जीन में हुआ ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन

बैतूल। सरकारी स्कूलों के माध्यमिक- प्राथमिक कक्षा के बच्चों की दक्षता को जांचने के उद्देश्य से राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा समूचे प्रदेश में 19 जनवरी को जनशिक्षा केंद्रों पर ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। जनशिक्षा केंद्र जीन के अंतर्गत आने वाली शालाओं के कक्षा 2 से 8 के पंजीकृत छात्रों में से 212  छात्र/ छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। मिली जानकारी के अनुसार सत्र 2022/23 के मेरिट कम मींस परीक्षा में माध्यिमक शाला जीन के 10 छात्रों का चयन हुआ है, जिले में किसी एक विद्यालय से 10 बच्चो का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है, यहां के छात्र हेयांश खाडे ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, चयनित बच्चो और पालकों ने बताया कि इसका श्रेय शाला के मार्गदर्शक शिक्षक वीरेन्द्र कुमार वामनकर को जाता है, जिन्होंने लगातार कड़ी मेहनत और शिक्षण कार्य कराकर बच्चो को तैयारी कराई है। संकुल प्राचार्य टीसी सिमैया ने बताया कि श्री वामनकर के माध्यमिक शाला जीन में पदस्थ होने के बाद से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व प्रतिस्पर्धाओ में माध्यमिक शाला जीन के बच्चो ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर विभिन्न शालाओं से आए बच्चो के पालकों, एसएमसी सदस्यों, संकुल प्राचार्य टीसी सिमैया, जनशिक्षक ललित आजाद, सतीश गीद व उपस्थित शिक्षकों द्वारा चयनित बच्चो व मार्गदर्शक शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। गौरतलब हो की माध्यमिक शाला महुपानी से 2 व माध्यमिक शाला गड़ा के 1 छात्र का भी चयन मेरिट कम मींस परीक्षा में हुआ है। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुशवाह, जिला परियोजना समन्वयक संजीव श्रीवास्तव, बीईओ ज्योति प्रह्लादि, बीआरसीसी एस पी मोहबे ने चयनित छात्रों व मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *