सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल  सारनी में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में आज पाकिस्तन के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे,पुर्व नपा उपाध्यक्ष भीम बाहदुर थापा, रविन्द्र पान्से, जी.पी.सिंह, मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे की गरिमामय उपस्थिति मे किया गया ।
सर्व प्रथम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरताओ द्वारा मंडल कार्यालय सारनी पर एकत्रीत होकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा मंडल कार्यालय से जय स्तंभ चौक तक पैदल मार्च निकालकर जय स्तंभ चौक पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने कहाँ की पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल  भुट्टो ने न्युयार्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसकी घोर निंदा करता हूँ आतंकवादियों के पनाहगाह देश एक भी निर्वाचित प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा ना कर सका ऐसे देश का प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री और विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है जिसको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कभी स्वीकार नहीं करेंगे।पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष रेवा शंकर मगरदे,रविंद्र देशमुख,शिबू सिंह,मंडल मंत्री कुबेर डोंगंरे विनय मदने,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,ओबीसी मोर्चा के मंडल मुकेश यादव,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश बर्डे,एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *