महत्कांक्षी आयुष्मान योजना का हर पात्र परिवार को मिले लाभ : विधायक

Estimated read time 0 min read

सारनी। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन ने आयुष्मान जैसी महत्वाकांक्षी योजना संचालित की है। नगर पालिका क्षेत्र सारनी में योजना को लेकर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में हर पात्र परिवार को शामिल कर उनका पंजीयन कराया जाना चाहिए। विधायक ने नपा क्षेत्र के वार्ड 24 में आयुष्मान योजना के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। विधायक के साथ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि उक्त शिविरों का आयोजन वार्ड स्तर पर सतत आयोजित किए जा रहे हैं। सर्वे कर पात्रों का पंजीयन किया जा रहा है।इस अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक रणजीत सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुधा चंद्रा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश बरदे , महामंत्री प्रकाश डेहरिया, गणेश महसकी, अजबराव घोटे अन्य पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours