• राष्ट्रीय गान के साथ हुआ ग्रुप मैच का प्रारंभ

सारनी। सारनी के रामरख्यानी स्टेडियम मे खेली जा रही संभाग स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे शनिवार बैतूल पुलिस इलेवन ने बॉलिंग,बैटिंग,फिल्डिंग मे शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपने पहले लीग मैच मे घोडाडोंगरी आरसीसी को एकतरफा मात दे दूसरे लीग मैच मे केजीएन पाथाखेड़ा को प्रतियोगिता के अबतक के सबसे कम रन स्कोर 37 पर आलाउट कर कारीबान 60 रनो से बड़ी जीत से विजय होकर क्वाटर फाइनल मे प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के इस ग्रुप मैच से पुर्व सारनी पुलिस और लगान क्लब सारनी के मध्य मैत्री मैच खेला गया जिसमे एकानंद की शानदार बल्लेबाजी के चलते निर्धारित 10 ओवर मे 100 रन बनाते हुए लगान क्लब को 13 रन से मात दे सारनी पुलिस ने मैत्री मैच जीत लिया सारनी पुलिस का उत्साहवर्धन करने थानाप्रभारी रत्नाकर हिंगवे भी मंचासिन होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते रहे,एकानन्द को बेहतरीन बल्लेबाजी हेतु मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *