पार्को का जीर्णोद्धार करें या फिर रेल विभाग नगर पालिका को अनुमति प्रदान करें: पार्षद खुशबू विजय अतुलकर

Estimated read time 1 min read

आमला। वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर द्वारा नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी और हम सब के मार्गदर्शक  राजेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में रेल विभाग के अधिकारियों को एक पत्र लिखकर रेलवे विभाग के दो बदहाल पार्को का जीर्णोद्धार करने का निवेदन किया गया पार्षद कुमारी खुशब विजय अतुलकर ने बताया कि आज मेरे द्वारा रेलवे विभाग के  समस्त पदाधिकारियों को पत्र लिखा गया है जिसमें रेल विभाग के दो बंद पार्को का जीर्णोद्धार करने का निवेदन किया है जो कई वर्षो से बंद बदहाल पड़े हैं जिसमें रेलवे स्टेशन के सामने का अंबेडकर पार्क और पुराने लोको कार्यालय के सामने का पार्क है जो कई वर्षो से बंद पड़े हुए हैं पूर्व में लोको कार्यालय के सामने के पार्क का जीर्णोद्धार का बीड़ा मेरे पिता विजय अतुलकर द्वारा शांति धाम समिति के माध्यम से अपने व्यय पर उठाया गया था उस पार्क में जेसीबी ट्रैक्टर और मजदूर लगा के साफ-सफाई भी करवाई गई थी लेकिन विभाग द्वारा बिजली और पानी की सुविधा नहीं देने के कारण पुनः यह पार्क जंगल में तब्दील हो गया है जहां पर बड़े-बड़े घास फूस झाड़ियां लगी हुई है पेड़  गिरे पड़े हैं और यह पार्क विरान रूप धारण कर लिए हैं रेलवे अधिकारियों से इन दोनों पार्को का जीर्णोद्धार करने की मांग की गई है या फिर रेलवे विभाग इन दोनों पार्कों का रखरखाव और जीर्णोद्धार नहीं कर पाती है तो उन्हें नगर पालिका के द्वारा संचालित करने की अनुमति देने का निवेदन किया गया है अगर रेल विभाग एनओसी प्रदान करता है तो संबंधित दोनों वार्ड पार्षद के द्वारा परिषद के मार्गदर्शन में इन दोनों पार्को का जीर्णोद्धार  किया जाएगा जिसमें हाई मास्क लाइट की व्यवस्था बेंचेज खेलकूद ने की सामग्री फव्वारे वृक्षारोपण आदि कार्य कराए जा सकते हैं पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताया कि नगर के प्रत्येक व्यक्ति को हमारे आदरणीय दादा  राजेंद्र उपाध्याय  जैसा जागरूक होना चाहिए जो नगर सहित ग्रामों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को अपने ध्यान में रखते हुए जनहित में मुद्दे उठाते हैं और सफलता भी प्राप्त करते हैं अगर प्रत्येक व्यक्ति उन्हीं के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराएं तो बहुत जल्दी ही आमला नगर की सभी समस्याएं समाप्त हो सकती है मैं समस्त नगर वासियों की ओर से माननीय राजेंद्र उपाध्याय जी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करती हूं जो नगर सहित ग्रामीणों के भी मुद्दे जनहित में उठाकर जनता जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को जागरुक करते हैं और इसी के साथ में मैं समस्त पत्रकार महोदय का भी बहुत-बहुत आभार प्रकट करती हूं जो कि जन हित के मुद्दों को अपनी जिम्मेदारी से प्रकाशित कर सभी कार्य में अपनी भागीदारी बखूबी निभाते हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours