• मार्केट व रतेड़ा रोड की नालियों की नही हो रही सफाई

आमला। नपा में नई परिषद का गठन हुए लगभग 1 माह से अधिक समय हो गया है लेकिन नपा द्वारा नागरिकों व्यापारियों के लिये अभी तक साफ सफाई व अच्छी व्यवस्था करने में कोई रुचि नही दिखाई जा रही है ।आलम यह है नगर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में बारिश के कारण कीचड़ हो गया जिससे शनिवार नागरिक व व्यापारी खासे परेशान रहे।बाजार के व्यापारी संदीप ,कमलेश,राजू,देवेंद्र ,दीना सहित दर्जनों सब्जी व सामग्री बेचने वाले व्यापारियों का कहना है शनिवार व बुधवार दोनो बाजारों के दिन नपा को बाजार से अच्छी आय प्राप्त होती है उसके बाद भी बाजार में अच्छी व्यवस्था नही है कीचड़ से सब्जियां व अन्य सामग्रिया खराब होती है जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।साथ ही बाजार में दिन भर आवारा मवेशी भी सब्जी व अन्य बेचने लाई उपज को नुकसान पहुचाते है लेकिन नपा द्वारा कोई उचित व्यवस्था नही करती है।जबकि यह जिम्मेदारी नपा की है। व्यापारी समीम खान का कहना है की नपा द्वारा तमाम गली मोहल्लों में प्रभावशाली लोगों के कहने पर भराब स्टोन क्रशर डस्ट बजरी डलवाती है लेकिन बाजार से लाखों की हर वर्ष नपा को आय प्राप्त होने के बाबजूद बाजार व्यापारीयो की कोई सुध नही ली जा रही है।

मार्केट में सड़क के गड्डों में व्यापारियों की मांग के बाद भी नही हुआ भराब
नपा कार्यालय से लगे मेनमार्केट से पीर मंजीर चौक व तहसील कार्यालय तक सड़क पर लंबे चौड़े गड्ढे गए है मार्केट के व्यापारियों द्वारा लिखित आवेदन सहित शांति समिति की बैठक में सीएमओ नपा से सड़क में हुए गड्डो में भराब करने की मांग की गई लेकिन अब तक व्यापारियों की मांग पर कोई तबज्जो नही दिया गया।व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू ने बताया सबसे ज्यादा कमर्शियल टेक्स की प्राप्ति नपा को मेनमार्केट के व्यापारियों से होती है लेकिन व्यापारियों की परेशानी को नपा अनदेखा कर रही है।गौरतलब होगा मेनमार्केट कि समस्या के लिए व्यापारीगण सहित स्थानीय सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों द्वारा सांसद से भी मुलाकात की गई थी लेकिन अब तक मामले में कुछ नही हुआ।

रतेड़ा रोड सहित मार्केट की नालियों की नही हो रही सफाई

पुराने थाने के सामने स्थित मार्केट की नालियों की सफाई नही होने से पानी की निकासी नही होने से गन्दा पानी दुकानों में जाता है ।वही रतेड़ा रोड़ पर स्वच्छता मिशन  ब्रांड एम्बेसडर ड़ा चोरियां के आवास के सामने से लगी नालियों पर गाजर घास व अन्य खरपतवार हो गई है लेकिन नपा द्वारा उनकी सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे गंदगी बड़ रही है और मुख्य मार्ग बोरदेही होने से लोगो मे नपा के प्रति नाराजगी भी है।

नपा में 8 महीनो में नही हुई उपयंत्री की पदस्थापना

नपा कार्यालय में बीते जनवरी माह में तत्कालीन उपयंत्री चक्रेश जेन की सेवानिर्वत्ति हुई थी जिसके बाद से अभी तक स्थायी उपयंत्री की पदस्थापना नही हो पाई है ।वही सारणी के उपयंत्री द्वारा सप्ताह में 1 ,2 बार आमला नपा के कार्य देखे जाते है ।वही बीते दिनों हुई नपा की नई परिषद में नगर के विकास का खाका तैयार किया गया लेकिन ऐसे में बुद्धिजीवी नागरिकों का कहना है की बिना स्थाई इंजीनियर की पदस्थापना के बिना शहर में कैसे विकास संभव है यह समझ के परे है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *