- ग्राम सहित ढाने की सड़के उखड़ी नालियां वाल हुई जर्जर


आमला। पंखा आमला सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत नाहिया में पूर्व सरपंचपति व सचिव द्वारा शासकीय योजनाओं में जमकर बंदरबाट किया गया है पिछली पंचवर्षीय कार्यकाल में ग्राम पंचायत ग्राम सहित ढानो में लाखों की स्वीकृति कार्यो में नियम कायदों को दरकिनार कर अपनी मनमर्जी चलाई गई जिसके कारण अधिकत्तर निर्माण कार्यो की लाखों की राशि को पलीता लग गया है और निर्माण कार्य खस्ताहाल और जर्जर हो गए है ।जानकारी के अनुसार ग्राम के राम मंदिर से हनुमान मंदिर की ओर बनी सैकड़ो मीटर सीसी सड़क जगह जगह से उखड़ गई और सड़क में गड्ढे हो गए बनाई गई नालियां और वाल भी टूट गई ।ग्राम के मनसा राम सोलंकी पंच मुन्ना लाल,प्रह्लाद मालवीय ने बताया हनुमान मंदिर के पास आवास कालोनी में चौक से कालोनी की ओर बनाई गई सीसी सड़के जगह जगह से उखड़ गई और सड़क में दरारे आ गई है जबकि इन सड़कों को पिछले कुछ वर्षो में करवाया था।वही ग्राम के समीप लगे मन्नू ढाने में चोक से लेकर हरि वारपेटे की घर तक बनी सीसी सड़क भी उखड़ गई है ।
सरपंच के घर के सामने बनाई सड़क भी नही टिकी
ग्राम पंचायत के मुख्य ग्राम सहित ढाने में किये गए निर्माण कार्यो में जहा लीपा पोती कर घटिया सामग्रियो के उपयोग किये गए वही पूर्व सरपंच के घर सामने लगभग 300 मीटर सड़क भी निर्माण के पहले ही वर्ष में जर्जर हो गई आलम यह है पंचायत भवन मुख्य सड़क से लेकर ग्राम की पानी टँकी चौक तक निर्माण की सीसी सड़क में जगह जगह गड्ढे हो गए है और क्रांकिट तक उखड़ गए और नाली वाल भी टूट गई ।ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है की सरपँच के घर सामने लाखो की राशि से निर्माण सड़क के यह हाल है तो बाकी के कामो की क्या स्थिति होगी।गौरतलब होगा की ग्राम पंचायत में घटिया निर्माण किये गए कार्यो की सीसी भी उपयंत्री से जारी करवा ली गई अब ग्रामीण इन घटिया निर्माणों की जाच की मांग कर रहे है।