• बैतूल मीडिया सेंटर सोसायटी सहित आधा दर्जन पत्रकार संगठनो के द्वारा पत्रकारो को सप्रेम झण्डा वितरण

बैतूल। देश के इतिहास में पहली बार पत्रकार कलम पकडने वाले हाथ में झण्डा लेकर मीडिया सेंटर से गांधी चौक तक पदयात्रा करेगें। बैतूल जिले के पत्रकार बैतूल मीडिया सेंटर सोसायटी सहित आधा दर्जन पत्रकार संगठनो के द्वारा के आह्वान पर इस कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे है। जिले के पत्रकारो को घर – घर झण्डा कार्यक्रम के तहत सभी पत्रकारो को उनके निवास एवं कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए सप्रेम भेट  किया जाएगा। अधिमान्य एवं समाचार पत्रो एवं न्यूज चैनलो के अधिकृत संवादादाताओं को उक्त झण्डे जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किये जाएगें।
बैतूल मीडिया सेंटर सोसायटी के महासचिव एवं कार्यक्रम के सूत्रधार रामकिशोर दयाराम पंवार के अनुसार जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी एवं राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। देश की आजादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर जिले भर के शहरी एवं ग्रामिण पत्रकार देश भक्ति धुन पर गीत संगीत के साथ एक दुसरे के संग – संग चलेगें।  पूरे देश के साथ – साथ बैतूल जिले के पत्रकार भी अपने कार्यालय एवं निवास पर मान सम्मान एवं झण्डा संहिता का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को लहरायेगें। 13 अगस्त 2022 सं 17 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी पत्रकार राष्ट्रीय ध्वज के संग अपनी सेल्फी तथा अपने – अपने क्षेत्र से घर – घर झण्डा कार्यक्रम का भी कवरेज करके उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करेगें।
बैतूल जिला अखबार मालिक संघ के अध्यक्ष गगनदीप खेर, नेशनल यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश की बैतूल जिला इकाई के अध्यक्ष राज मालवीय, इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट  यूनियन से सबंध मध्यभारत वर्किंग जर्नलिस्ट  यूनियन के जिलाध्यक्ष तक्षित सोनारेए इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट  यूनियन से सबंध भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट  यूनियन के जिलाध्यक्ष अजय पंवार, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के  संभागीय अध्यक्ष अब्दुल  रहमान खान,  जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह , राष्ट्रीय मीडिया पत्रकासर कल्याण संघ जिलाध्यक्ष अक्षय तातेड, मध्यप्रदेश गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष मोहित पंवार,  मीडिया सेंटर सोसायटी बैतूल की ओर से जारी अपील में सभी पत्रकार साथियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *