रानीपुर। रानीपुर क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद है की दिन में ही घर में घुसकर मोबाइल पर हाथ साफ कर रहे हैं। रानीपुरआदिम जाति सेवा सहकारी समिति में समिति केपियून राहुल धारनेकर का मोबाइल फोन 3 अगस्त को अज्ञात चोरों द्वारा संस्था कार्यालय से चुरा लिया गया हालांकि यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं परंतु चोर इतने शातिर है कि सीसीटीवी कैमरे में भी उनकी फुटेज नहीं आये। वहीं दूसरी घटना यहीं पर कार्यरत सहायक प्रबंधक परसराम वर्मा के घर जोड़ाबड़ पर 4 अगस्त को घटी जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखा मोबाइल पर बड़ी सफाई से हाथ साफ कर दिया। वर्मा ने बताया कि घर में उस समय उनकी माता जी एवं उनकी भाभी जी सहित चार सदस्य दोपहर में आराम कर रहे थे इसी दौरान चौर आए और मोबाइल पर हाथ साफ कर निकल गए 2 दिनों में लगातार घटी इन दो घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है इतना ही नहीं विगत पूर्व मैं भी घर में खड़ी हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल भी अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है जिसकी शिकायत भी रानीपुर थाने में दर्ज कराई गई है।