आमला। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे क्वाटरो की पुरानी सीटे ले जाने पर एक डंफर को जप्त कर चालक और सुपरवाइजर पर कार्यवाही की है ।जानकारी के अनुसार रेलवे की पुरानी एक सैकड़ा के लगभग क्वाटरो को डिस्मेंटल कर दिया गया था।वही इन क्वाटरो को तोड़ने का ठेका भी किसी फर्म को दिया गया था जिसमे इट व अन्य सामग्रियो को ले जाने का अधिकार ठेकेदार को दिया गया था तथा सीट कवेलू व अन्य सामग्रियो को रेलवे विभाग की आइओडब्लू निर्माण शाखा को ही रखना था ऐसे में पुरानी क्वाटरो की सीमेंट सीटे रेलवे में मरम्मत कार्य करने वाली घोड़ाडोंगरी की कंट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों सहित सुपरवाइजर द्वारा डंफरो में लोड करवाकर ले जाया जाता था जिसके बाद मामले की जानकारी आरपीएफ बल को लगने के बाद डंफर को सीटे ले जाते हुए जप्त कर दो लोगो को हिरासत में लिया गया है जिसमे डंफर चालक और बोरदेही निवासी सुपरवाइजर शामिल है।