रानीपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार ध्यानचंद जी के द्वारा वर्ष 1975 में ओलंपिक वर्ल्ड चैंपियन विश्व विजेता के द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध इंडिया को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अशोक ध्यानचंद द्वारा पुलिस म्यूजियम रानीपुर का बुधवार को भ्रमण किया गया ध्यानचंद जी को ऐतिहासिक जानकारी रानीपुर थाने के एएसआई भरत नाथ द्वारा दी की गई उनके द्वारा बताया गया कि मेजर ध्यानचंद जी का म्यूजियम झांसी में निर्माणाधीन है थाना स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया। अशोक ध्यानचंद जी के द्वारा ऐतिहासिक म्यूजियम को निर्माण करवाने में बैतूल पुलिस अधीक्षक महोदय सिमाला प्रसाद जी की प्रशंसा की गई गौरतलब है कि बैतूल जिले के स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा म्यूजियम का भ्रमण किया जा रहा है एवं इतिहास से जुड़ी जानकारी से रूबरू हो रहे हैं एवं हर घर तिरंगा के तहत उत्साहित किया जा रहा।
मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद ने जाना रानीपुर म्यूजियम का इतिहास
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours