चिचोली। तहसील मुख्यालय पर तीन ब्लाक के जन समुदाय को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले सीएचसी मे जन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं के चलते हालात बद से बदतर बने हुए हैं जानकारी के मुताबिक चिचोली सीएससी की इमरजेंसी वार्ड में 4 बेड होने के बावजूद भी एक भी पंखा चालू नहीं है जिसके कारण मरीजों को उमस गर्मी के बीच इलाज करने को मजबूर होना पड़ रहा है।  शासन द्वारा जन सुविधाओं के लिए लाखो रुपए खर्च कर २ही है  लेकिन इसके बावजूद भी सीएचसी का संचालन करने वाले जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सीएचसी में जन सुविधाओं का अभाव नजर आ रहा है।
रविवार को चिचोली सीएचसी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को उमस गर्मी के बीच इलाज करवाना पड़ा इमरजेंसी वार्ड चार बेड है  चार बेड के नाम पर यहां पर 3 ही पंखे मौजूद दिखाई दे रहे हैं तीनों ही पंखे वर्तमान समय में खराब पड़े हुए हैं पिछले एक डेढ़ महीनों से बंद पड़े पंखों को सुधारने अथवा बदलने के लिए सीएचसी प्रबंधन द्वारा इसी प्रकार  कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बदहाल व्यवस्था के बीच ग्रामीण अंचल के गरीब वर्ग के लोग इलाज करवाने को मजबूर है लेकिन इस ओर शासन प्रशासन का कोई भी ध्यान नहीं है नगर सहित ग्रामीण अंचल के जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर से चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *