आमला। विगत दिवस गोविंद कॉलोनी क्षेत्र में लॉन संचालक राकेश गोस्वामी से हुई मारपीट में तूल पकड़ लिया है। आज विभिन्न हिंदू और व्यापारी संगठनों और महिलाओं ने नायब तहसीलदार संजय बारस्कर को कलेक्टर ने नाम ज्ञापन सौंपकर कुछ मांगे रखी है। ज्ञापन में बताया गया है कि राकेश गोस्वामी को तथाकथित समुदाय के लोगों ने साजिश कर मारने का प्रयास किया है। हमले में उन लोगों का हाथ है जो अवैध गतिविधियों में लिप्त है। ज्ञापन में बिजली ऑफिस रोड रेलवे ट्रैक और वायुसेना की जमीन का अतिक्रमण सहित पूरे नगर का अतिक्रमण 3 दिवस में हटाने की मांग कलेक्टर से की गई है। साथ ही भीम नगर के कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा किए लोगो को हटाने की मांग की गई है। हिंदू संगठनों ने कबाड़ी का काम करने वाले कायम किया है। लोगों के टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की जांच करवाने और लाइफ कैरियर, पैराडाइज, सेंटर और गुरुनानक स्कूल जाने वाली बच्चियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई है। पैराडाइस,लाइफ केरियर  और गुरुनानक स्कूल जाने वाली बच्चियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई है। हिंदू संगठनों ने तीन दिवस में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया की बच्चो से मारपीट मामले में राकेश गोस्वामी बीच बचाव कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगो ने उनके साथ मारपीट की। विशाल पिता नरेश राठौर की रिपोर्ट पर रहीम ,करीम, समीर सहित अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *