- घटिया निर्माण की वार्ड नं 9 के लोगो ने की शिकायत
आमला। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 9 के अंतर्गत कन्ट्रक्शन एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य को गुणवत्ता को पूरी तरह ताक पर रख दिया है। जिसके कारण आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है और तो और ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण भी आधा अधूरा किया जा रहा है। जबकि एक लंबे भू भाग की सड़क के लिए खोद कर रख दिया है जिसके कारण बारिश के दिनों में राहगीरो को दिकत का सामना करना पड़ रहा है।वही एजेंसी नियम कायदों को ताक पर रखकर रेत की जगह पर भारी मात्रा में स्टोन क्रशर का डस्ट उपयोग किया जा रहा है।

वार्डवासियों ने जताई नाराजगी
आज नागरिकों के सत्र का बांध फूट पड़ा और इस क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त की और आंदोलन की चेतावनी दी। बलचाल के राजा के, विक्की सुरजेकर, व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो हम आंदोलन करेंगे।
निजी प्लाट पर से बना दी सड़क
वार्डवासियों का कहना है ठेकेदार ने एक व्यक्ति के कहने पर एक निजी प्लाट में से सड़क का निर्माण कर दिया है जबकि भूमि मालिक को इसकी कोई जानकारी ही नहीं दी गई। निर्माण कार्य की ड्राइंग, नक्शे में फेर बदल किया गया है।
विकास कार्यो के लिए किया था संघर्ष
वल्लाचाल क्षेत्र की नेहा, रानी, गुडडू मीना, करीना, कयूबभाई आदि ने बताया कि हमारे क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए हमारे द्वारा काफी लंबा संघर्ष किया गया था उसके बाद सड़क का निर्माण कार्य मंजूर हुआ। अब निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ताक पर ही रखा जा रहा है आधी अधूरी सड़क ही बनाई जा रही है इसके विरोध में हम आंदोलन करेंगे।
रघुबीर मालवीय ने बताया कि कुछ दिन पहले 75 लाख के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया था जिसमें सी.सी. रोड, डब्लू. बी. एम. 14 एवं पुलिया आदि का निर्माण कार्य होना है। करने को विवश हो जायेंगे। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ताक पर रखा गया है और तो और जितनी लंबाई तक सड़क को खोदा है उतनी लंबाई तक सड़क निर्माण नही किया जा रहा है। यदि सड़क निर्माण को अधूरा हो किया गया तो समस्या तस की तस रहेगी।
इनका कहना…..
यदि वार्डवासियों को सड़क निर्माण में कोई भी दिकत आ रही है तो क्षेत्रवासी लिखित में एक आवेदन दें। हमारे द्वारा जांच करवाई जाएगी और स्टीमेट के अनुसार निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
सड़क नहीं बनी तो होगा आंदोलन
इसी क्षेत्र के संदीप सुरजेकर, ममता आदि ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए वार्ड वासियों ने भी सहयोग किया था। ठेकेदार द्वारा गरीबो के शौचालय तथा अन्य निर्माण कार्य अतिक्रमण के नाम पर तुड़वा दिए और अब सड़क निर्माण से मुह फेर रहे है। वार्डवासी सुनिता विवाद सुलझाया जाएगा।
लीलाबाई, कुसुम, लता आदि ने अपनी नाराजगी
– नीरज श्रीवास्तव मुख्य नगरपालिका अधिकारी आमला निर्माण कार्य में भूमि को लेकर कुछ विवाद है। सभी अधिकारी निर्वाचन कार्य में व्यस्त थे। अब एक दो दिन में अधिकारियों को भेजकर
डॉ. योगेश पण्डाग्रे विधायक आमला
+ There are no comments
Add yours