चिचोली। ब्लाक मे 18 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित किये जाने वाले दस्तक अभियान के तहत विकासखंड चिचोली में गठित टीम घर घर जाकर कार्य कर रही है।  सचालित गतिविधीयो मे 0-5 वर्ष के शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जाँच की जा रही है। इसमें वजन, श्वसन दर, हीमोग्लोबिन, निमोनिया, जन्मजात दोष और कुपोषण संबंधी जटिलताओं की जाँच भी शामिल है। साथ ही आंशिक रूप से टीकाकृत शिशुओं की जानकारी भी ली जा रही। तथा एन आर सी से छूटे हुए बच्चों की जांच की जा रही है। घर पर महिलाओं को हाथ धोने की विधि, स्तनपान विधि, ओ आर एस का घोल बनाने की विधि तथा स्वच्छता संबंधित सलाह देते हुए ओआरएस और जिंक ग्रह भ्रमण के दौरान दिया जा रहा है। जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस के निर्देश पर तहसीलदार चिचोली नरेश सिंह राजपूत ने दस्तक अभियान के तहत किए जा रहे कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ब्लाक आंगनवाड़ी पर संचालित दस्तक अभियान की गतिविधियों का निरीक्षण किया!
दस्तक अभियान के तहत संचालित गतिविधियों में
अभियान के दौरान दस्तक दल द्वारा समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रैफरल, शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रैफरल, गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान प्रबंधन एवं रैफरल, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, बाल्यकालीन दस्त रोग नियंत्रण हेतु ओआरएस एवं जिंक उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता एवं प्रत्येक घर में ओआरएस पहुंचाना, 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन-ए अनुपूरण, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब की पहचान, समुचित शिशु एवं बाल आहार पूर्ति संबंधी समझाइश समुदाय को देना, एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन एवं गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेने की गतिविधियां संचालित की जा रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *