आमला। नगर के वार्ड नं 10 से लापता हुई मुस्कान काछेवर उम्र 20 वर्ष की हत्या की हत्या के बाद शव महाराष्ट के काटोल में मिला है ।थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने बताया मुस्कान काछेवर की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने शनिवार को उसकी माँ उर्मिला काछेवर थाने आई थी ।मुस्कान दिनांक 5 जुलाई सुबह 7 बजे अपनी माँ को मार्केट से कुछ समान लाने का बोलकर निकली थी जिसके बाद वह घर नही लौटी उसकी माँ द्वारा लगातार मोबाइल पर भी सम्पर्क किया गया लेकिन कोई बात नही हो पाई।टीआई पन्द्रे ने बताया सभी राज्यो के पुलिस अधिकारियों का व्हाट्सप ग्रुप पर महाराष्ट्र काटोल के टीआई द्वारा दिनांक 6 जुलाई को एक अज्ञात युवती की हत्या के बाद शव मिलने की जानकारी पोस्ट की गई थी ।मुस्कान की माँ द्वारा बताए गए कपड़े व हुलिए से मृतिका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है ।काटोल पुलिस द्वारा शव का पीएम करवाकर दफना दिया गया है डायरी व पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी।गौरतलब होगा की मुस्कान के बड़े भाई की भी एक वर्ष पूर्व हत्या कर शव बैतूल आमला मार्ग पर ग्राम मोरडोंगरी के पास फेक दिया गया था।