• पहली ही बारिश में घटिया कार्यो की खुली पोल

आमला। ब्लाक की ग्राम पंचायत अंधारिया में पीएचई ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण खासे परेशान है आलम यह है की पिछले कई महीनों से ठेकेदार का पाइप लाइन विस्तार कार्य चल रहा है ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई कर पाइप लाइन क्रांकीट कर सड़क मरम्मत करनी थी जिसका कार्य वर्तमान में प्रारंभ है लेकिन बैतूल निवासी ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम किया जा रहा है जबकि अभी तक कार्य समाप्त हो जाना चाहिए थे। पीएचई ठेकेदार द्वारा ग्राम की मुख्य सड़कों पर गिट्टी डस्ट का भंडारण कर रखा है जिससे लोगो को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है ग्राम के संदीप धाकड़ ने बताया गिट्टियों के ढेरों के कारण वाहनो की क्रासिंग नही हो रही है वही गिट्टियों से बच्चे भी चोटिल हो रहे है ।ग्राम में सड़कों को खोदकर डाली गई पाइप लाइन से सड़कों की दुर्दशा हो चुकी है यहां तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गडेकर के घर की ओर की सड़क पर गिट्टी डस्ट के ढेर लगा दिए गए और पिछले 15 दिवसों से कार्य भी बंद है।
घटिया सामग्रियो से किया क्रंकीट पहली बारिश में उखड़ा
पीएचई कांट्रेक्टर को अधिकारियों का पूर्ण वर्दहस्त प्राप्त है जिसके कारण बेहद ही घटिया लेवल का काम किया जा रहा है रेत की जगह धड़ल्ले से स्टोन क्रशर का डस्ट उपयोग किया जा रहा है गिट्टी भी अलग अलग साइजो की है ।ग्रामीणों ने बताया कई बार ठेकेदार के घटिया काम की शिकायत भी की लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नही की पूरे ग्राम में बेहद घटिया कार्य किया जा रहा पहली ही बारिश  में ही पाइप लाइन दबाने हेतु डाला गया क्रांकीट उखड़ने लग गया है और नियमानुसार क्रांकीट कार्य नही किया जा रहा है थोड़ा बहोत मसाला डालकर इतिश्री की जा रही है जिससे फाइनल बिल निकाला जा सके। हालांकि शिकायकर्ताओ ने घटिया कार्य की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी लगाई है अब देखना है पिएचई अधिकारी क्या कार्यवाही करते है या लीपापोती।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *