
चिचोली। लगातार शिकायतों के बाद एवं 9 करोड़ के करीब जुर्माना भरने के बाद भी बंसल कम्पनी अपनी मनमानी कर जगह जगह बिना अनुमति के खनन जारी है जहा घोरपड टेकड़ी ग्राम पंचायत चुडिया मे खनन की पूर्व मे तहसीलदार चिचोली को शिकायत की गई थी तहसीलदार ने मौक़े पर जांच के पश्चात बताया की मौक़े पर खनन तो हुवा है परन्तु कोई मशीने मौक़े पर नहीं मिली।इसके बाद मंगलवार को खनिज अधिकारी द्वारा मौक़े पर जाकर जाँच की तब भी मौक़े पर मशीने नहीं मिली। आज बुधवार को फ़िर उसी जगह बंसल कम्पनी द्वारा फ़िर से खनन शुरू हो गया है जाँच अधिकारियो द्वारा मौक़े पर जाकर जाँच करते समय बंसल कम्पनी का कोई कर्मचारी ओर मशीने नहीं मिलना ओर अधिकारियो के जाते ही बंसल कम्पनी का खनन फ़िर से शुरू हो जाता है जो अधिकारियो की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़ा करता है।