शुभम कॉलोनी में तीन दिवसीय डांस ग्रुप का हुआ आयोजन

Estimated read time 1 min read
  • मुंबई में प्रशिक्षण लेकर युवाओं को दे रहे हैं प्रशिक्षण

सारनी। महानगरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र के युवा युवती भी बेहतरीन तरीके से डांस कर सके इसको लेकर वर्कशाप का आयोजन किया गया यह आयोजन 3 दिनों का था यह आयोजन शोभापुर के सामुदायिक भवन के पीछे आयोजित किया गया था। आयोजक समिति के विक्की सिंह ने बताया कि तीन दिनों की हिप हॉप ग्रूव डांस वर्कशॉप रखी गई थी जहां पर हिप हॉप डांस कल्चर के बारे में स्टूडेंट्स को फ्री में तीन दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है,काफी बच्चों ने इस डांस फॉर्म को लेकर दिलचस्पी दिखाई और इस डांस वर्कशॉप में लोग बैतूल पाथाखेड़ा,शोभापुर, सारनी से उपस्थित हो रहे है।डांस वर्कशॉप का आयोजन संदीप सिंह और सिद्धार्थ मालवीय के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।यह दोनों वी कंपनी इंडिया से जुडे हुए हैं जोकि मुंबई में है, वी कंपनी इंडिया डांस प्लस सीजन एक के विनर है और इनके ऊपर एबीसीडी दो मूवी बनी है और  इन्होंने हिप हॉप इंटरनेशनल में इंडिया को रिप्रेजेंट भी किया है।संदीप सिंह जॉकी फाउंडर ओर कोरियोग्राफर है एच एच ए डांस स्टूडियो एंड मूव योर फीट डांस कंपटीशन के क्रिएटर है इन्होने द कपिल शर्मा शो,आदित्य बिरला अवार्ड शो,गणेश हेगड़े शो ओर अन्य शो में काम भी कर चुके है। मुम्बई में और इन्होने हिप हॉप डांस का ऊक साल का डिप्लोमा भी किया है वी कम्पनी इंडिया की ओर वर्तमान में उन्हीं के साथ काम कर रहे है।

सिद्धार्थ मालवी वी कम्पनी प्रोडक्शन मे हैं और क्रू सदस्य भी विक्की सिंह ने बताया की इन्होंने जिस शो में काम किया है उनके नाम कुछ इस प्रकार है  कोऑपरेटिव शो, डांस आइकन,फिल सीजन चार , इंडियाज बेस्ट डांसर,एल्बम सांग में काम किया है और राजीव श्रूति के साथ काम किया हैं।

इस डांस वर्कशॉप को सफल बनाने में लखन पवार,नौशाद शेख, नदीम शेख,मयूर,  रत्नेश जैन,रोहित पाल, सर्वेश भर्ती और दिव्यांशु घोरसे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours