• ग्रामीण शहरी मण्डल अध्यक्ष चुनाव मैदान में

आमला। विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल 25 जून को मतदान होगा। आमला जनपद पंचायत के 25 क्षेत्र है। क्षेत्र क्रमांक 20 से किशन •सिंह रघुवंशी निर्विरोध निर्वाचित होकर जनपद अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो गए है। शेष 24 सीटो पर कल मतदान होगा। आमला जनपद पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से अनेक भाजपा नेता पदाधिकारी जनपद चुनाव मैदान में है। ऐसे में भाजपा नेताओं के जनपद क्षेत्र के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर है। क्योंकि चुनाव जीतने पर भाजपा नेता और उनके परिजन बहुमत होने पर जनपद अध्यक्ष के दावेदार होंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व जपं उपाध्यक्ष भी है चुनाव मैदान में
यहां है त्रिकोणीय मुकाबला

जनपद क्षेत्र 12 से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत

यादव त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे है। सरपंच अमुना यादव और रमेश यादव की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र 11 से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख को पत्नी चंद्रकला देशमुख चुनाव में है। इस क्षेत्र से रामकिशोर पिछली बार जनपद सदस्य बने थे। लेकिन इस बार उनको कड़ी चुनीती मिल रही है। कल्पना सतीश, प्रमिला प्रदीप, दुलारी साहू, लता भी इनको भाजपा के ही पूर्व कुटखेडी चुनाव में है।

यह भी आजमा रहे किस्मत

क्षेत्र क्रमांक 13 से भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव चुनाव में है। उनका मुकाबला बोरी क्षेत्र के भाजपा नेता गणेश यादव, कृष्ण कुमार यदुवंशी और दिलीप यदुवंशी से है। क्षेत्र 25 से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवतसिंग रघुवंशी क्षेत्र 18 से भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनीष खंडागरे भी किस्मत आजमा रहे है। क्षेत्र 11 से आशा गव्हाड़े, अर्चना रविकांत,कल्पना सतीश,प्रमिला प्रदीप,दुलारी साहू लता भी चुनाव में है ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *