आमला। पुलिस अधीक्षक  बैतूल सिमाला प्रसाद के द्वारा जिले मे अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं स्थायी वारण्टियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनाँक 11.06.2022 को आमला थाना पुलिस टीम द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर ग्राम बालाजी होटल के बाजू मे बस स्टैण्ड आमला  से आरोपी (1) अंकित पिता रानू डोंगरे उम्र 21 साल निवासी पोस्ट आफिस के पास आमला  को अवैध शऱाब बेचते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 12 क्वाटर सफेद प्लेन मदिरा के प्रत्येक 180 एम.एल. के जप्त किया गया। इसी तरह बस स्टैण्ड आमला से ही आरोपी (2) सनकू पिता यमलू कवड़े उम्र 48 वर्ष निवासी बरेलीपार जिला छिन्दवाड़ा हाल बस स्टैण्ड आमला को अवैध शऱाब बेचते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 15 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक 180 एम.एल.के जप्त किया गया । इसी तरह ग्राम मोवाड़ ढाना से आरोपी (3) बुद्धू पिता श्यामलाल उईके उम्र 38 साल निवासी मोवाड़  को अवैध शऱाब बेचते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 12 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक 180 एम.एल.के जप्त किया गया आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से थाना आमला में पृथक पृथक प्रकरण  पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। उक्त कार्यवाही मे प्र.आर.180 प्रमोद बोड़खे एवं प्र.आर.122 रामराव  पन्द्रे , प्र.आर.13 अनन्तराम यादव की भूमिका रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *