चिचोली। रविवार को नवागंत सीएमओ सैय्यद आरिफ हुसैन ने बरसात के सत्र को ध्यान में रखते हुए बारिश से पूर्व नगर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की पहल की! सीएमओ ने स्वच्छता टीम के साथ तहसील कार्यालय से नालियों की सफाई एवं स्वच्छता अभियान प्रारंभ कियाI  इसके साथ ही तहसील कैंपस में लगी गाजर घास सहित कचरे की साफ सफाई करवाई।
सीएमओ ने बताया कि, बरसात के मद्देनजर चिचोली नगर के 15 वार्डों में नाली एवं बड़े नाले की साफ-सफाई कर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जो विभिन्न वार्डों मे आगामी दिनों में भी संचालित रहेगा! इसके साथ ही सीएमओ ने नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर नाली एवं पानी की निकासी की जगह का निरीक्षण किया।
रविवार को चलाए गए स्वच्छता अभियान मे सीएमओ सैय्यद आरिफ हुसैन , स्वच्छता नोडल अधिकारी राजेश राठौर, पंकज सिंह पायक, आनंद राठौर, अनिल कहार, अंकित आर्य, इमरान खान शहीद स्वच्छता दरोगा संजय बाल्मिक एवं स्वच्छता टीम शामिल रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *