- श्रीपाद निरगुडकर बोले मोदी का नेतृत्व सौभाग्य है
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी बुद्विजीवी प्रकोष्ठ द्वारा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मोदी सरकार के आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाडा के तहत बुधवार देर शाम को जिला कार्यालय विजय भवन में शहर के प्रबुद्वजनो का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रो.के.के.चौबे, श्रीपाद निरगुडकर, पं.कांत दिक्षित, डा.रमेश बडवे, पं.दिवाकर शास्त्री, रमेश पंवार और श्रीमती नीलम दुबे का पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक निर्गुण देशमुख, अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश आहूजा, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश बडोनिया ने शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीपाद निरगुडकर ने कहा कि राष्ट्र इस समय गंभीर परिस्थितियो से गुजर रहा है। ऐसे समय में नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि पिछले आठ सालो में देश में बडे बडे बदलाव देखे है। ये सब मजबूत इच्छा शक्ति के कारण संभव हो पाया है। श्री निरगुडकर ने कहा कि देश को नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व मिलना दैवीय योग से ही संभव हो पाया है। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि समाज की विभूतियो का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि बुद्विजीवी वर्ग मोदी सरकार की अच्छी योजनाओ और कार्यो की सराहना करे ये अच्छी परंपरा है। पूर्व सासंद सुभाष आहूजा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरी दुनिया में आज डंका बज रहा है। उन्होने कहा कि इन आठ सालो में जो काम हुए है यदि वे आजादी के बाद के वर्षो में हो जाते तो आज भारत विश्व की महाशक्ति बन गया होता है। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में प्रबुद्वजन, समाज सेवी उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours